फिरोजाबाद। थाना एका क्षेत्र में घर से 300 मीटर दूर खेत से पशुओं के लिए चारा काटने गए किसान को सांप ने डस लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रोकृरोकर बुरा हाल है। मृतक चार भाइयों में सबसे बड़ा और अभी तक अविवाहित था।
थाना एका क्षेत्र के गांव नगला छतु निवासी 52 वर्षीय जयपाल पुत्र पतरोल घर से 300 मीटर दूर स्थित अपने खेत से पशुओं के लिए चारा काटने के लिए गया था। परिजनों ने बताया कि जब वह चारा काट रहा था। तभी जहरीले सांप ने उसे डस लिया। जिससे उसकी तबियत बिगड़ गई। घटना की जानकारी पर परिजन उसे अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना को लेकर परिवार में कोहराम मच गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पूछताछ में परिजनों ने बताया कि मृतक चार भाइयों में सबसे बड़ा था और उसकी अभी तक शादी नहीं हुई थी। इंस्पेक्टर एका का कहना है कि सर्पदंश से किसान की मौत हुई है। परिजनों की शिकायत पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।