फिरोजाबाद। जॉयंट्स ग्रुप ऑफ फिरोजाबाद महिला शक्ति द्वारा सेवा सप्ताह के अंतर्गत सरस्वती शिशु मंदिर गौशाला में कक्षा 3 से 8 तक की छात्राओं सात दिवसीय शिविर में आत्मरक्षा का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। कार्यक्रम के समापन पर सीओ ट्रैफिक तेजस त्रिपाठी ने छात्राओं को साइबर अपराध के प्रति जागरूक किया। साथ ही महिला सुरक्षा संबंधित हेल्पलाइन नंबर 1090, 1930 आदि की जानकारी प्रदान की।
कार्यक्रम में डॉ शिखा जैन ने छात्राओं को पीरियड्स के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यह एक प्राकृतिक प्रक्रिया है, इसमें संकोच करने वाली कोई बात नहीं है। अध्यक्ष प्राची अग्रवाल ने बताया कि सभी छात्राओं के लिए महिला शक्ति द्वारा शौचालय में सेनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन लगवाई गई। जिससे छात्राओं को असमय माहवारी से होने पर परेशानी न हो। सात दिन में आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर में छात्राओं ने आत्मरक्षा की जो कला सीखी, उसका प्रदर्शन भी करके दिखाया।
प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर कल्पना राजोरिया ने छात्राओं को आत्मरक्षा के लिए जोश एवं निडरता की बातें बताकर समझाया। अतिथियों का स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। प्रशासनिक निर्देशिका रीना गर्ग एवं वित् निर्देशिका दीपा अग्रवाल ने कहा कि शिविर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओ को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य राजवर्धन ने महिला शक्ति का आभार व्यक्त किया।
इस दौरान कल्पना राजौरिया, वीना चैहान, ऊषा पाराशर, मोनिका रानीवाला, तनु माथुर, शीनू अग्रवाल, गौरी बंसल, लवली तैलंग, निशा सिंह, निक्की नरूला, आशा अग्रवाल, अनुपमा जैन, सरिता गुप्ता, निहारिका शर्मा, डिंपल अग्रवाल आदि मौजूद रहे।