फिरोजाबाद: सटीक मतदाता सूची लोकतंत्र की मजबूती का आधार-ब्रज बहादुर सिंह

-कार्यकर्ता बीएलओं के साथ वोट बनवाने में करें सहयोग

फिरोजाबाद: सटीक मतदाता सूची लोकतंत्र की मजबूती का आधार-ब्रज बहादुर सिंह

फिरोजाबाद। मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान की कार्यशाला भाजपा जिला कार्यालय पर हुई। जिसमें मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से आव्हान किया कि जनपद में मतदाताओं के अधिक से अधिक वोट बनवाने में सहयोग करें। 

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी ब्रज बहादुर सिंह ने कहा कि वर्तमान में 12 राज्यों में गहन मतदाता पुनरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। पूर्व में इस प्रक्रिया के दौरान बिहार राज्य में प्रति विधानसभा लगभग 28000 मतों की कमी दर्ज की गई थी, सटीक मतदाता सूची लोकतंत्र की मजबूती का आधार है, इस कार्य के लिए बीएलओ के साथ तीन-तीन कार्यकर्ताओं को लगाया गया है, ताकि सही मतदाताओं के नाम शामिल किया जा सके और फर्जी वोटो को हटाया जा सके। सभी कार्यकर्ता अपने-अपने बूथों के बीएलओ से समन्वय स्थापित करे।

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची को शुद्ध बनाना है, भाजपा का विशेष ध्यान उन संवेदनशील क्षेत्रों पर रहेगा, खासकर जहां पिछले चुनावों में बुर्का पहने महिलाओं द्वारा पहचान उजागर न करने को लेकर विवाद की खबरें आई थीं। पार्टी अवैध घुसपैठियों के मुद्दे को भी जोर-शोर से उठाएगी। यह मुद्दा भाजपा के राजनीतिक विमर्श का एक प्रमुख हिस्सा रहा है, जो असम से लेकर पश्चिम बंगाल और अब उत्तर प्रदेश तक फैला हुआ है।

महानगर अध्यक्ष डॉ सतीश दिवाकर ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत करने में हर व्यक्ति और पार्टी का कर्तव्य है। कार्यशाला में कन्हैयालाल गुप्ता, अरविंद पचौरी, सुनील शर्मा, उदय प्रताप सिंह, डॉ एसपी लहर, दीपक गुप्ता कालू, राजेंद्र बोहरे, आनंद अग्रवाल, पूर्व विधायक ओमप्रकाश वर्मा, सुनील टंडन, राधेश्याम यादव, शैलेंद्र गुप्ता, आकाश गुप्ता आदि मौजूद रहे।