फिरोजाबाद। चाणक्य फाउंडेशन ले 15 वर्ष की उम्र में भर्ती होकर देश सेवा करने वाले नौ सेना के जवान के रिटायर्डमेंट होने पर स्वागत किया गया। कैलाश नगर निवासी अतुल कुमार पुत्र अशोक कुमार 15 वर्ष की उम्र में नौसेना में भर्ती हुए थे। उन्होंने लगातार देश की सेवा की। रविवार को चाणक्य फाउंडेशन द्वारा अतुल कुमार स्वागत फूल माला एवं शॉल ओढ़कर किया गया। इस दौरान रामपाल सिंह, शशिपाल सिंह, रामबाबू, अमन शर्मा, मनीष मिश्रा, समुद्र गुर्जर, यश शर्मा सहित सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।
फिरोजाबाद: सेवानिवृत नौ सेना के जवान का किया स्वागत
