फिरोजाबाद। धर्मनगरी में सिद्धचक्र महामंडल विधान एवं विश्वशांति महायज्ञ के आयोजन जैन मंदिरो में किये जा रहे है। इंद्र-इंद्राणी ने श्रीजी को 512 अर्ध्य अर्पित किये। सांय कालीन संगीतमय आरती में भक्तजन झूमने लगे।
सदर बाजार स्थित चंद्रप्रभु दिगम्बर जैन मंदिर में मुनि अमित सागर महाराज के सानिध्य और विनोद जैन मिलेनियम के सहयोग एवं आगरा से पधारे विधानाचार्य राकेश जैन के निर्देशन में सिद्धचक्र महामंडल विधान एवं विश्वशांति महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें श्रद्धालुओं ने श्रद्धा और भक्ति में नाच गाकर श्री जी के समक्ष 512 अर्ध्य समर्पित किए गए।
नगर के इंद्रा कॉलोनी स्थित आदिनाथ जैन मंदिर में दस दिवसीय सिद्धचक्र महामंडल विधान एवं विश्वशांति महायज्ञ में प्रातः इंद्र स्वरूप पुजारियों ने नित्य नियम अभिषेक, शांतिधारा एवं पूजन पूरे भक्ति भावों से किया, तत्पश्चात विधान प्रारंभ हुआ। जिसमें सभी भक्तों ने मिलकर श्री जी के समक्ष 512 अर्ध्य समर्पित किए। विधान में जनपद ही नहीं बल्कि दूर-दराज से आए अनेकों भक्त उपस्थित होकर धर्मलाभ ले रहे है।
संजय जैन पीआरओ ने बताया कि सिद्व चक्र महामंडल विधान जैन धर्म के प्रमुख एवं पवित्र अनुष्ठानों में से एक है। एक पूजा विधान नहीं है, बल्कि आत्मा शुद्वि, शांति एवं सिद्वत्य कि दिशा में बढ़ने का दिव्य माध्यम है। इसमें पंच परमेष्ठि की आराधना द्वारा जीव और अपने भीतर छिपे दिव्य गुणो को जागरूक करता है और मनुष्य मोक्ष मार्ग की अग्रसर होता है।
मीडिया प्रभारी अजय जैन बजाज तथा राज जैन ने बताया कि विधान में दूर-दूर से आए सैकड़ों भक्तों ने हिस्सा लिया तथा पुण्य का अर्जन किया। कार्यक्रम में अरुण जैन पीली कोठी, अजय जैन एड., ललितेश अग्रवाल जैन, ललित मोहन रपरिया, राजेश जैन, प्रमोद सोनल, सुधीर ठेकेदार, संभव प्रकाश जैन, अरविंद जैन मित्तल, सुधीर जैन, इंद्र कुमार जैन, राहुल जैन, प्रवीन जैन, आदि लोग मौजूद रहे।

