फिरोजाबाद: शिक्षकों ने अभिभावकों से संवाद कर बच्चों की समग्र शैक्षणिक प्रगति पर चर्चा की

फिरोजाबाद। प्राथमिक विद्यालय सिरौलिया में शिक्षक अभिभावक बैठक का आयोजन एसआरजी एवं स्कूल की प्रधान अध्यापिका जया शर्मा के निर्देशन में किया गया। जिसमे समस्त स्टाफ द्वारा अभिभावकों से संवाद कर बच्चों की समग्र शैक्षणिक प्रगति पर चर्चा की गई।

सर्वप्रथम विद्यालय की प्रधान अध्यापिका जया शर्मा व सहायक अध्यापक सुमन प्रताप सिंह ने माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। उसके बाद सभी माताओं का माला पहनाकर स्वागत किया। प्रधान अध्यापिका ने सभी माताओं को उनके बच्चे की शैक्षणिक प्रगति, कठिनाइयों और ताकतों पर चर्चा करते हुए बताया कि किसी भी माता पिता के लिए उसकी सबसे बड़ी पूंजी उसका बच्चा है। अतः स्कूल एवं घर दोनों स्थानों पर विद्यार्थियों के व्यवहार और गतिविधियों पर पारदर्शी नजर रखते हुए उनको एक सकारात्मक वातावरण प्रदान करना हम सभी का मुख्य दायित्व है।

सुमन प्रताप सिंह ने छात्रों की नियमित उपस्थिति, नामांकन और बच्चों के सीखने के अंतर को कम करने पर बनाई योजना पर चर्चा की गई। समस्त स्टाफ ने माता पिता की भागीदारी बढ़ाने और उन्हें विद्यालय की गतिविधियों से जोड़ते हुए बच्चे के लिए एक सकारात्मक वातावरण तैयार करने की रणनीति बनाई।