फिरोजाबाद: सिन्थेटिक दूध के सैंपल की रिर्पोट में हुआ खुलासा

- ऐसा दूध पीने से हो सकता है मनुष्य की जान को खतरा, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

फिरोजाबाद। पिछले दिनों खाद्य विभाग द्वारा नगला खरगा में नकली दूध बनाने का कारोबार पकड़ा था। दो भाई अंधेरे का लाभ उठाकर भाग गए थे। जांच के लिए भेजे गए सैंपल की रिर्पोट में दूध की जगह जहर पाए जाने की पुष्टि की गई है। खाद्य विभाग पुलिस के सहयोग ने दो आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही करेगा।

सहायक आयुक्त खाद्य चंदन पाण्डेय के नेतृव में टीम ने थाना पचोखरा के गांव नगला खरगा में प्रातः छापा मारकर सिन्थेटिक दूध बनाने का जखीरा पकड़ा था। छापा मार कार्यवाही में 100 लीटर दूध मिला था। जिसका सैंपल लेकर जांच को भेजा था। सैंपल की रिर्पोेट आने पर खाद्य विभाग चैंक गया। रिर्पोट में जहर पाया गया था। ऐसा दूध पीने से लोगो की जान जा सकती थी। सूत्रों के हवाले से पता चला है कि कार्यवाही के बाद अपराधी तत्व प्रयोगशालाओं में चक्कर लगाने शुरु हो गये थे।

जिलाधिकारी रमेश रंजन ने विशेषाधिकार का प्रयोग करते हुए नमूनों की त्वरित गति से नमूना जॉच हेतु आदेश दिये। नमूनों की जॉच सहायक आयुक्त (खाद्य), आगरा मण्डल, आगरा सय्यद शाहनवाज़ हैदर आबिदी की देखरेख में हुई। सभी 07 नमूने अखाद्य एवं मानव स्वास्थ्य के लिये अत्यंत हानिकारक घोषित हो चुके हैं। जिनमें रिफाइन्ड, डिटर्जेन्ट, वैक्स, कार्बाेनेट जैसे पदार्थों की मिलावट की पुष्टि हुयी है।