फिरोजाबाद। शनिवार को सेल्फ सपोर्टिंग पर्सन्स ग्रुप की मासिक समीक्षा बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष चंद्रवती सिंह ने ग्रुप की नीतियों के बारे में विस्तार से चर्चा की। सह सचिव गजेन्द्र सिंह, सह कोषाध्यक्ष अरविन्द यादव ने संगठन विस्तार पर जोर दिया।
सचिव रामानंद तेनगुरिया, कोषाध्यक्ष पंकज गोला ने बताया कि सेल्फ सपोर्टिंग पर्सन्स ग्रुप के साथ सरकारी, संविदा कर्मी, वित्त विहीन विद्यालय के शिक्षक, सेल्फ एम्प्लॉयी तथा सरकारी कर्मचारी के जीवन साथी (जॉब की बाध्यता नहीं) जुड़ सकते हैं।
संस्थापक अध्यक्ष कमल यादव ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए शिवम् उपाध्याय को प्रदेश प्रभारी आई.टी. सेल नियुक्त किया। सभी उपस्थित साथियों ने पीत वस्त्र पहनाकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर चंद्रवती सिंह, कमलेश कुमार, धर्मप्रताप सिंह, रामानन्द तेनगुरिया, पंकज गोला, अरविन्द यादव, गजेन्द्र सिंह, शिवम उपाध्याय, कमल यादव आदि साथी उपस्थित रहे।