-शोभायात्रा में आपरेशन सिंदूर की झांकी रही मुख्य आकर्षण का केंद्र
फिरोजाबाद। उत्तर भारत के ऐतिहासिक रामलीला महोत्सव में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की बारात राधाकृष्ण मंदिर से गाजे-बाजे के साथ निकाली गई। शोभायात्रा में जन-जन के आराध्य प्रभु श्रीराम दूल्हा बनकर दिव्य रथ पर विराजमान होकर निकले, तो शहरवासी बराती बनकर शामिल हुए। जो कि अलग ही नजारा दिखाई दिया।
तदर्थ प्रशासनिक रामलीला महोत्सव समिति द्वारा गुरूवार को मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम की बारात हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ राधाकृष्ण मंदिर से निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारम्भ अतिथियों द्वारा भगवान श्रीराम की आरती उतारकर किया गया। रामबारात राधाकृष्ण मंदिर से प्रारम्भ होकर, सदर बाजार, घंटाघर, शास्त्री मार्केट, गंज चैराहा, पुराना डाकखाना चैराह, मातावाला बाग, रामलीला चैराहा होते हुए रामलीला मैदान में पहुंची।
जहाॅ रामजानकी का विवाहोत्सव सम्पन्न हुआ। राम भारत में सबसे आगे विध्नहर्ता भगवान गणेश का डोला उसके बाद राधाकृष्ण, माता शेरा वाली, रामेश्वर स्थापना, रामलला, बाँके बिहारी, मां गंगा, माता वैष्णो देवी, खाटू श्याम, राधाकृष्ण, माॅ कैला देवी, भोलेशंकर, कमल पर विराजमान माॅ सरस्वती, विष्णु भगवान व लक्ष्मी आदि की झांकी रही। वहीं इस्कॉन की झांकी का रोड शो, शिवबारात का रोड शो के अलावा आपरेशन सिंदूर की झांकी आकर्षण का केंद्र रही।
रामबारात में माता जानकी अपनी सखियो के साथ रथ में विराजमान थीं, सबसे आखिरी में भगवान राम का डोला रहा। जगह-जगह भव्य तोरणद्वार सजाये गए। वहीं रामभक्तों ने जगह-जगह प्रभु राम की आरती उतारी साथ ही पुष्पा वर्षा की।
इस दौरान रामबारात संयोजक हरेन्द्र यादव, प्रबंध समिति के सदस्य श्याम सिंह यादव, मेला संयोजक डॉ मयंक भटनागर, पं. मुन्नालाल शास्त्री, पीके पाराशर, रामनरेश कटारा, हरिओम वर्मा, उप संयोजक सत्यवीर गुप्ता, नीतेश अग्रवाल जैन, डॉ अमित गुप्ता, विजय कुशवाहा, अनूप झा, अंकित तिवारी सह संयोजक, प्रदीप शर्मा गुड्डा पहलवान, विमल गुप्ता, उमेश शर्मा, कृष्ण मोहन चक्रवर्ती, वीनेश शर्मा, राहुल गुप्ता के अलावा तदर्थ प्रशासनिक रामलीला महोत्सव समिति के संरक्षक जिलाधिकारी रमेश रंजन, अध्यक्ष विनोद कुमार पांडेय सिटी मजिस्ट्रेट, सत्येंद्र सिंह सचिव एसडीएम सदर, कोषाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह वरिष्ठ कोषाधिकारी, रवीश कुमार मेलाधिकारी तहसीलदार सदर आदि मौजूद रहे।

