फिरोजाबाद: श्रम कानूनों एवं सरकारी योजनाओं के प्रति किया जागरूक   

फिरोजाबाद: श्रम कानूनों एवं सरकारी योजनाओं के प्रति किया जागरूक   

फिरोजाबाद। प्रमुख स्वयंसेवी संस्था चाइल्ड फंड इंडिया पेस-दिशा के द्वारा जन जागरूकता अभियान के अंतर्गत शनिवार को मोहल्ला हिमायूंपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में कार्यशाला का आयोजन किया गया।  सरोजनी नायडू विद्यालय के प्रधानाचार्य भगवानदास शंखवार ने श्रम विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओं के साथ ही विभिन्न विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान करते हुए पात्रता के आधार पर लाभ लेकर अपने परिवार की आय का श्रोत बढ़ाने की अपील की। शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत प्राइवेट स्कूलों में निःशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा के प्राविधान समझाते हुए सभी को अवगत कराया। इस अवसर संस्था की कार्यक्रम कॉर्डिनेटर अनुपम शर्मा, शकुंतला, व्यापार मंडल महानगर अध्यक्ष नीतू शर्मा, प्रगति युवा समिति के अध्यक्ष नरेश राठौर, शशि चौहान, तनु, अंजली, राजमाला, पिंकी, त्रिमाला देवी, विनीता यादव, सीवा आदि उपस्थित रहे।