फिरोजाबाद: श्री सिद्ध पीपल वाले महादेव मंदिर में विधि-विधान से हुई नर्मदेश्वर महाराज की प्राण प्रतिष्ठा

फिरोजाबाद। मंगलवार को श्री सिद्ध पीपल वाले महादेव रामलीला मंदिर लेबर कॉलोनी में नर्मदेश्वर महाराज एवं नंदी महाराज की विधि-विधान से प्राण प्रतिष्ठा की गई। तीन दिन भगवान  भोले नाथ की विशेष पूजा अर्चना की गई। 

मंदिर समिति के सदस्य पंकज भारद्वाज ने बताया है कि श्रावण मास में भोलेनाथ की पूजा करने का विशेष महत्व होता है, विष्णु भगवान  इस समय विश्राम अवस्था में होते हैं। भोलेनाथ पर इसकी सारी जिम्मेदारी होती है।

इस अवसर पर महापौर कामिनी राठौर ने कहा पहले पूजा अर्चना को रोका जाता था, कावड यात्रा पर रोक लगाई जाती थी। जब से प्रदेश में योगी जी की सरकार आई है। तब से शिवभक्त भोलेनाथ की कावड़ यात्रा बड़े ही धूमधाम से निकाल रहे है। भक्तों को मार्ग में प्रशासन द्वारा हर सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। नगर की राहों में बाबा भोलेनाथ के जयकारें सुनाई देते है।

महिला सुरक्षा समिति की संरक्षिका मधुरिमा वशिष्ठ ने कहा मंदिर प्राचीन होने के कारण श्रावण मास में श्रद्धालु अधिक आते थे, मंदिर के गर्भ ग्रह में जगह का अभाव होने से अभिषेक में अत्यधिक भीड़ हो जाती थी।  श्रद्धालुओं के भाव को देखते हुए नर्मदेश्वर महाराज की प्राण प्रतिष्ठा की गई है। जिस से सभी श्रद्धालु भोलेनाथ पर जलाभिषेक कर सकें।

प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर मंदिर के महंत रमेश आनंद गिरि, भाजपा नगर पूर्व अध्यक्ष राकेश शंखवार, श्रीनिवास शर्मा, योगेंद्र गुप्ता, लक्ष्मीकांत शुक्ला, प्रदीप भारद्वाज, रामवीर शर्मा, धर्मेंद्र शर्मा, अनार सिंह यादव, यशपाल यश, राकेश त्रिपाठी, गौरीशंकर शर्मा, विजय पाल सिंह, मोहित सिंह, मुकेश शुक्ला, मीरा गुप्ता, मंजू भारद्वाज, ओमलता सिंह, नीलम पोरवाल, पिंकी पाराशर आदि मौजूद रहे।