फिरोजाबाद: श्रीमद्भागवत कथा के स्मरण मात्र से ही जीव का कल्याण हो जाता है-कथा व्यास

-रामचंद्र पालीवाल हॉल में श्रीमद्भागवत कथा की हो रही अमृत वर्षा 

फिरोजाबाद: श्रीमद्भागवत कथा के स्मरण मात्र से ही जीव का कल्याण हो जाता है-कथा व्यास

फिरोजाबाद। नगर में चल रही श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के दूसरें दिन कथा व्यास ने सुखदेव, राजा परिक्षित एवं धुव्र चरित्र का वर्णन किया। कथा सुनकर श्रोता भाव विभोर हो गये। भजनों पर भक्तगण झूमने लगे। 

पालीवाल हॉल में चल रही कथा में कथा व्यास आचार्य भोलेश्वर दयाल दीक्षित ने कहा सुखदेव महर्षि वेदव्यास के पुत्र थे। माता के गर्भ में ही उन्हें वेदों और पुराणों का ज्ञान हो गया था। वह घर, परिवार का मोह त्याग कर वन में तपस्या करने के लिए चले गये थे। सुखदेव महाराज ने ही राजा परीक्षित को सात दिनों की श्रीमद्भागवत कथा सुनाकर उनका उद्वार किया। श्रीमद्भागवत कथा के स्मरण मात्र से ही जीव कल्याण हो जाता है। धुव चरित्र का वर्णन करते हुए कहा कि ध्रुव ने बाल अवस्था में ही भगवान की कठोर तपस्या कर उनके दर्शन प्राप्त किये। भगवान विष्णु ने उन्हें एक अटल और ध्रुव तारा बनाया। जो आज भी आकाश में चमकता रहता है।

फिरोजाबाद: श्रीमद्भागवत कथा के स्मरण मात्र से ही जीव का कल्याण हो जाता है-कथा व्यास

व्यास जी ने कहा कि दुख में सुमिरन करे, सुख में करे न कोई’ ’जो सुख में सुमिरन करे, दुख काहे को होय।’ उन्होंने कहा जो प्रभु को सुख में याद करता है, उस पर दुख कभी नहीं आता है। कथा में मुख्य यजमान गिरधारी लाल मित्तल, मुकेश जिंदल, विवेक तौमर, अंकित अग्रवाल, सोहिल अग्रवाल, सचिन अग्रवाल, अखिलेश अग्रवाल, हरिओम वर्मा, प्रमोद राजौरिया, मोहित अग्रवाल, अंकुर गर्ग, दुष्यंत तिवारी, विट्टू जैन, दीपक मित्तल, शिवओम अग्रवाल, संजय गोयल, अनिल अग्रवाल, किशन अग्रवाल, सूरज भारद्वाज, संदीप अग्रवाल, संजय जैन, मोहित मित्तल, राहुल पोरवाल, शशांक कुशवाहा, नरेन्द्र कुमार अग्रवाल, राहुल बंसल, अविन जैन, जितेन्द्र जैन, आलोक मित्तल, सतेन्द्र गोयल, अजय कुमार जैन, आशीष अग्रवाल राजा, रजत मित्तल, राजकिशोर गर्ग, अनिल गोयल, मोहन बाबू अग्रवाल, मनोज गुप्ता, आनंद तोमर आदि मौजूद रहे।