फिरोजाबाद। सावन के तृतीय सोमवार को शिवालयों में शिवभक्तों की भीड़ पूजा अर्चना के लिए उमड़ पड़ी। सभी भक्तों ने अपने आराध्र्य देव भगवान भोलेनाथ का पंचामृत से अभिषेक कर धतूरा बेलपत्र फल फूल आदि चढ़ाकर विधि.विधान से पूजा अर्चना की। गांव सांती स्थित सांतेश्वरनाथ महादेव मंदिर में दूर दराज से आए कांवड़ियों ने भोलेनाथ का गंगाजल से जलाभिषेक किया।
सावन के तीसरे सोमवार को शिवभक्त अपने आराध्र्य देव को प्रसन्न करने के लिए पूजा की थाली और जल का लोटा लेकर शिवालय पहुंचे। जहॉ शिवभक्तों ने भगवान शिव का पंचामृत से अभिषेक कर धतूरा, बेलपत्र, फल, फूल आदि चढ़ाकर विधि-विधान से पूजा अर्चना की। शहर के प्रसिद्व मंदिरों में शिवभक्तों की लंबी-लंबी कतारें लग गई। भक्तों ने एक-एक कर अपने आराध्र्य देव के दर्शन कर पुण्य लाभ लिया।
शहर के प्रसिद्व मंदिर गंज मौहल्ला स्थित सिद्वेश्वरनाथ महादेव मंदिर, गल्ला मंडी स्थित रामेश्वरनाथ महादेव मंदिर, पंचमुखी महादेव मंदिर, गोपाल आश्रम स्थित सिद्वेश्वरनाथ महादेव मंदिर, कैला देवी, बड़े हनुमान मंदिर, लाला कुंजीलाल की बगीची में चंद्रेश्वरनाथ महादेव मंदिर के अलावा शिव मंदिरों में भी भक्तों की भीड़ रही। शाम को फूल बंगला सजाए गए। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं। मंदिर परिसर में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
वहीं सनातन धर्म कावड़ यात्रा सोरों से ओंकारेश्वर महादेव, राजराजेश्वरी कैला देवी मंदिर तक खुशहाली फाउंडेशन के अध्यक्ष व पूर्व प्रदेश महामंत्री भाजपा युवा मोर्चा सोनू सिंह के नेतृत्व मैं निकाली गई। करौली माता मंदिर स्थित ओंकारेश्वर महादेव का सोरे से लाए गए गंगाजल जल से अभियोक किया। कावड़ यात्रा में बड़ी संख्या में शिव भक्त साथ चल रहे थे। इस दौरान पूरा नगर बम-बम भोले के जयकारे से गूंज उठा।