फिरोजाबाद: सुहागनगरी में भारतीय जनसंघ के संस्थापक डाॅ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की मनाई गई जन्म जयंती

-जनप्रतिनिधियों सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने लेबर काॅलौनी स्थित डाॅ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्र्यापण कर किया नमन

फिरोजाबाद। भारतीय जनसंघ के संस्थापक डाॅ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जन्म जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्र्यापण कर नमन किया। साथ ही पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। 

रविवार को भाजपा महानगर अध्यक्ष डाॅ सतीश दिवाकर के नेतृत्व में लेबर काॅलौनी स्थित श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क में जनप्रतिनिधियों सहित भाजपा कार्यकर्ताआंें व पदाधिकारियों ने जनसंघ के संस्थापक डाॅ श्याम प्रसाद मुखर्जी की जन्म जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। साथ ही उनके बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर सदर विधायक मनीष असीजा ने भारतीय जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जन्म जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी एक प्रमुख राष्ट्रवादी नेता और आजादी के बाद भारत की राजनीति की एक प्रमुख व्यक्तित्व के रूप में जाने जाते हैं। भारत की एकता और अखंडता की दिशा में श्यामा प्रसाद मुखर्जी का विजन करोड़ों लोगों को प्रेरित करता है।

महानगर अध्यक्ष डॉ सतीश दिवाकर ने कहा कि मां भारती को गौरवान्वित करने वाले महान विचारक करोड़ कार्यकर्ताओं के प्रेरणापुंज विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक संगठन भारतीय जनता पार्टी के आधार स्तंभ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जम्मू कश्मीर से दो विधान दो निशान और दो प्रधान समाप्त करने के लिए अपने जीवन के अंतिम चरणों तक संघर्षरत रहे। कश्मीर से धारा 370 हटाकर उनके स्वप्न को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारी सरकार ने साकार किया। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी मां भारती की एकता अखंडता और सम्मान के लिए दिया गया अमर बलिदानी अनंत काल तक देशवासियों को राष्ट्रीय सेवा और समर्पण के लिए प्रेरणा देता रहेगा।

महापौर कामिनी राठौर ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि हम सभी कार्यकर्ताओं को मुखर्जी जी के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की जनहित योजनाओं के प्रचार प्रसार पर जोर दिया और सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वह इन योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाएं। कार्यक्रम के उपरांत रामलीला पार्क, लेबर कॉलोनी पार्क में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में फिरोजाबाद ब्लाक प्रमुख डॉ लक्ष्मी नारायण यादव, राधेश्याम यादव, दीपक गुप्ता कालू, आकाश गुप्ता, शैलेंद्र गुप्ता शालू, राकेश शंखवार, श्रीनिवास शर्मा, सत्यवीर गुप्ता, लक्ष्मीकांत शुक्ला, अनुपम शर्मा, राम लड़ेंती लकी, आकृति सहयोगी, केके गांधी, सारिका गुप्ता, नरेश शर्मा नीटू, विवेक अग्रवाल, रामनरेश कटारा, भगवान सिंह झा, गौतम कुशवाहा, प्राचीर सेठ, यतेंद्र चक पिंकी, विशाल सक्सेना, अशोक राठौड,़ करण सिंह राठौड,़ केशव फौजी, हिमांशु शर्मा, आशीष यादव पार्षद, शिव मोहन श्रुति, राजेंद्र बौहरे, राजकुमार छिब्बर, विनोद पचैरी, कन्हैयालाल गुप्ता, प्रमोद बघेल, चार्ली बघेल, विनोद, अमन यादव, बृजभूषण आदि कार्यकर्ता बंधु उपस्थित थे।