फिरोजाबाद। नगर के रामलीला मैदान में 17 फरवरी को विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित होने जा रहा है। इसी के निमित्त सभी हिंदुओं को आव्हान हेतु एक आमंत्रण यात्रा गाजे-बाजे के साथ कैला देवी मंदिर से निकाली गई। आमंत्रण यात्रा में मातृ शक्ति, युवा शक्ति, संत शक्ति और सज्जन शक्ति ने पूरे मनोभाव से हिस्सा लिया।
आमंत्रण यात्रा राज राजेश्वरी कैला देवी मंदिर से हनुमान चालीसा के साथ विभाग प्रचारक अखिलेश जी, महानगर प्रचारक शेखर जी, महानगर संघचालक प्रदीप जी, समिति के सचिव संदीप, कोषाध्यक्ष सुनील ने शुभारम्भ किया। आमंत्रण यात्रा में मातृ शक्ति, युवा शक्ति, संत शक्ति और सज्जन शक्ति ने पूरे मनोभाव से हिस्सा लिया।
यात्रा मटका बाली बिल्डिंग, गंज चौराहा, सेंट्रल चौराहस, बर्फ़खाना चौराहा, फिरोजाबाद क्लब, झील की पुलिया, अहिल्याबाई मूर्ति कोटला चुंगी होते हुए कैला देवी मंदिर पर समाप्त हुई। यात्रा मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत हुआ। यात्रा में शामिल सभी कार्यकर्ता प्रत्येक हिंदू से विराट सम्मेलन में सम्मिलित होने का आव्हान कर रहे थे।
पत्रक आदि के द्वारा कार्यक्रम की पूर्ण जानकारी लोगों तक पहुंचा रहे थे। इस अवसर पर वीर हनुमान हिंदू सम्मेलन समिति के पदाधिकारी और संघ के कार्यकर्ताओं के अलावा समाज के गणमान्य लोग शामिल रहे।

