फिरोजाबाद। सुहागनगरी मेें युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत स्वामी विवेकानंद की 163वीं जन्म जंयती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर सामाजिक संगठनों, भारतीय जनता पार्टी द्वारा विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया गया। साथ ही उनके बताएं गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
सोमवार को भाजपा महानगर अध्यक्ष डॉ सतीश दिवाकर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों ने गांधी पार्क चौराहा स्थित स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। वक्ताओं ने स्वामी विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान आकाश गुप्ता, मोहनदेव शंखवार, अनुपम शर्मा, देवव्रत पांडे, पूनम शर्मा, सुनील मिश्रा आदि मौजूद रहे।

शहीद भगत सिंह युवा सेवा समिति द्वारा स्वामी विवेकानंद की 163 वी जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित का नमन किया। वक्ताओं ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचारों में आत्मविश्वास, निस्वार्थ कर्म, एकता, शिक्षा और आध्यात्मिकता पर जोर दिया गया है। जिनका सार है उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाए। इस दौरान रामबाबू धनगर, लोकेश गुप्ता, सुनील धनगर, ब्रजेश झा, वैभव मुरवारिया, अमन यादव, प्रदेश विशाल सक्सेना, पंकज बघेल, संदीप निषाद, देशराज सिंह राठौर, अंशुल वर्मा, किशन झा, शिवा यादव, आकाश यादव आदि मौजूद रहे।

