फिरोजाबाद। शादी के बाद अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर दो विवाहिताओं को ससुरालियों ने घर से निकाल दिया। पीड़िताओ ने संबंधित थानों में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
थाना बसई मुहम्मदपुर के गांव सुजातगढ़ निवासी देवकी देवी ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसकी शादी 10 मई 2023 को बंटू निवासी निवासी सुजातगढ़ थाना बसई मुहम्मदपुर के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद ही अतिरिक्त दहेज में एक कार की मांग करने लगे। पीड़िता ने इस दौरान एक बेटे को भी जन्म दिया। दहेज की मांग घरवालों को बताई तो पिता ने समझाया कि धीरे-धीरे ठीक हो जाएगा।
आरोप है कि 22 अक्टूबर को रात आठ बजे पति बंटू, ससुर नाथूराम, देवर नबाब सिंह, ननद ने अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। सूचना पर पुलिस और मायके पक्ष के लोग पहुंच गये। पुलिस के सामने ही ससुराल वालों ने घर से निकाल दिया। इसके बाद वह मायके आ गई। थाना उत्तर में पीड़ित विवाहिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पीड़िता ने कहा कि उसकी शादी छह फरवरी 2023 को नितिन निवासी मदावली, टूंडला के साथ हुई थी। शादी के बाद से ससुर राकेश, सास किशन देवी, देवर प्रांशु, विनीत प्रताड़ित करने थे और दहेज में सोने की चेन व एक लाख रुपये की मांग करते थे। आगरा में उपचार के दौरान मृत बेटी को जन्म दिया। इसके बाद वह मायके आ गई।
आरोप है कि 26 अगस्त को आरोपित मायके आए और अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर मारपीट और धमकी दी। एसएसपी के आदेश पर थाना उत्तर पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है।
