फिरोजाबाद।: स्वावलंबी युवा शक्ति ही विकसित भारत की नींव-डॉ चंद्रमोहन सिंह

-युवा सम्मेलन में युवाओं को आत्मनिर्भर भारत और स्वदेशी के संकल्प की दिलाई शपथ

फिरोजाबाद।: स्वावलंबी युवा शक्ति ही विकसित भारत की नींव-डॉ चंद्रमोहन सिंह

फिरोजाबाद। आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के निमित्त भारतीय जनता पार्टी का युवा सम्मेलन मदनपुर ब्लॉक परिसर सिरसागंज में सम्पन्न हुआ। सम्मेलन में युवाओं को आत्मनिर्भर भारत और स्वदेशी के संकल्प की शपथ दिलाई गई। 

युवा सम्मेलन में भाजपा प्रदेश मंत्री डॉ चंद्रमोहन सिंह युवाओं को आत्मनिर्भर भारत और स्वदेशी के संकल्प की शपथ दिलाई हुए कहा कि देश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत यह केवल एक विज़न नहीं, बल्कि 140 करोड़ देशवासियों का संकल्प है। उनके मार्गदर्शन में भारत की युवा शक्ति देश की तेज़ विकास यात्रा की अहम सहभागी बनकर उभरी है। आज का युवा बड़े सपने भी देखता है और उन्हें साकार भी कर रहा है। स्वावलंबी युवा शक्ति ही विकसित भारत की नींव है।

मोदी के कुशल नेतृत्व वाली केंद्र सरकार बीते विगत 11 वर्षों से देश की युवा शक्ति को शिक्षा से लेकर रोजगार और खेल से लेकर नवाचार तक नई पहचान दे रही है। मुद्रा लोन, स्टार्टअप इंडिया, कौशल विकास, स्किल इंडिया, स्वनिधि, खेलो इंडिया जैसी पहलों से युवाओं की राष्ट्र निर्माण में भागीदारी बढ़ी है और दुनिया की सबसे बड़ी युवा शक्ति वाला देश नए सामर्थ्य के साथ आगे बढ़ रहा है। आत्मगौरव से युक्त हमारे युवा, भारत को हर क्षेत्र में नंबर एक बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

युवा मोर्चा के ब्रजक्षेत्र अध्यक्ष मनीष गौतम ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार व उत्तर प्रदेश की योगी सरकार लगातार युवाओं को स्वरोजगार, कौशल विकास और अवसरों के माध्यम से सशक्त बनाने की दिशा में काम कर रही है। जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने युवाओं से खुद आत्म निर्भर बनकर भारत को आत्म निर्भर बनाने का आह्वान किया।

युवा सम्मेलन को पूर्व विधायक हरिओम यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह यादव (छोटू), ब्लॉक प्रमुख मदनपुर जोगेंद्र यादव, जिला प्रवक्त व मीडिया प्रभारी डॉ अमित गुप्ता, योगेश प्रताप सिंह बघेल, राघवेंद्र सिंह, विपिन शिवहरे, केशव गुप्ता, विजय यादव, वीरू धाकरे, मंजेश शर्मा, यशपाल यादव, राजवीर सिंह राजपूत, शिवा सैनी, अभिषेक सिंह आदि। संचालन भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश शर्मा ने किया।