फिरोजाबाद। नगर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं, गोवर्धन पूजा का वर्णन किया। गोवर्धन महाराज की झांकी के समक्ष 56 भोग लगाया गया। तिहारे माथे मुकुट विराज रहो, श्री गोवर्धन महाराज के भजन पर भक्तगण झूमने को मजबूर हो गये।
पॉलीवाल हॉल में मॉ नगर कोट सेवा समिति तत्वाधान में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में आचार्य भोलेश्वर दयाल दीक्षित ने श्रीकृष्ण की बाल लीलाओ का वर्णन करते हुए कहा कि पूर्व में बृजवासी भगवान इंद्र की पूजा अर्चना करते थे, बालयोगी श्रीकृष्ण ने इंद्र की पूजा बंद करा दी, इसी से नाराज होकर इंद्र ने भयंकर बरसात, तूफान का प्रकोप गोकुलवासियो पर बरसाया।
लेकिन श्रीकृष्ण ने गोकुलवासियों की रक्षा के लिए गोवर्धन पर्वत को अपनी हाथ की छोटी अंगुली से उठाकर गोकुलवासियों की रक्षा करी, तभी से गोवर्धन पूजा का शुभारम्भ हुआ। कथा में गोवर्धन से लाई शिला का अभिषेक कर अद्भुत श्रंगार किया गया। वहीं गोवर्धन महाराज की झांकी सजाई गई। सदर विधायक मनीष असीजा का स्वागत व सम्मान किया गया।
इस दौरान गिरधारी लाल मित्तल, राजकिशोर गर्ग, मनोज गुप्ता, मनोज कुमार अग्रवाल, अजय कुमार जैन, आशीष अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल, रजत मित्तल, हरिओम वर्मा, प्रमोद राजौरिया, विनोद पचौरी, अनिल गोयल, मोहन बाबू अग्रवाल , आनंद तोमर, दिनेश गर्ग, सहज कुमार मित्तल, आशीष गर्ग, पवन मित्तल, विवेक तौमर आदि मौजूद रहे।

