फिरोजाबाद। थाना दक्षिण क्षेत्र के मौहल्ला मालवीय नगर से तीन दिन पूर्व एक युवक घर से साईकिल पर सवार होकर अचानक गायब हो गया। जिसकी साईकिल व चप्पल थाना बसई मौहम्मदपुर क्षेत्र इनौनपुर पर पुलिस को मिली। लोगों ने यमुना नदी में गिरने की बात कही, लेकिन तीन दिन तक राहत दल के खोजने की बाद भी युवक का कहीं पता नली चल सका हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस भी युवक की तलाश कर रही है।
थाना दक्षिण क्षेत्र मलवीय नगर निवासी सुभाष चंद्र का पुत्र दीपक उर्फ दीपू उम्र 22 वर्ष गुरुपूर्णिमा के दिन प्रात सात बजे घर से साईकिल लेकर निकला था। सांय तक घर नहीं पहुंचा तो परिजनों को काफी चिन्ता हुई। परिजनों ने युवक की काफी तलाश की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। परिजनों ने थाने में युवक की गुमशुदी दर्ज करने के बाद उसकी खोज शुरू कर दी। शुकवार की दोपहर परिजनों को साईकिल बसई मौहम्मदपुर क्षेत्र तिवारीगढ़ी चैकी पर खडी मिली। पुलिस ने बताया कि साईकिल चप्पल गुरूवार की सुबह ईनौन यमुना पुल पर मिली है।
परिजनों ने आशंका लगायी कि युवक नदी में गिर गया है। उसके बाद नदी में बचाव दल, पीएसीबल ने गोताखोर टीम स्टीमर की सहायता से उसको विगत तीन दिन से तलाश रही है। लेकिन युवक का कही पता नहीं चला, युवक के यमुना में डूबने की सूचना पर नगर विधायक मनीष असीजा, लेखपाल, एसडीएम, सीओ सदर के साथ कई थानों का पुलिस बल भी यमुना नदी पर पहुंच गया। लेकिन युवक का कहीं पता नही चला है। थाना दक्षिण योगेन्द्र पाल सिंह ने बताया कि युवक का फोन घर से मिल गया है। सर्विलास पर फोन से जानकारी ली जा रही है। परिजनों से भी जानकारी ले रहे है। फिलहाल युवक का अभी पता नही चल सका है।