फिरोजाबाद। सीएल जैन महाविद्यालय में प्राचार्य प्रोफेसर डॉक्टर वैभव जैन के तीन वर्षीय कार्यकाल की सफलता पर विशेष समारोह का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के शिक्षक संघ ने इस अवसर पर उनका सम्मान किया।
शिक्षक संघ इकाई के पदाधिकारियों ने प्राचार्य का सम्मान किया। इनमें अध्यक्ष डॉ सर्वेश चंद यादव, उपाध्यक्ष डॉ रश्मि जिंदल, सचिव श्री दीपक कुमार और कोषाध्यक्ष डॉक्टर हेमलता यादव शामिल थे। शिक्षक संघ ने प्राचार्य के कार्यों की सराहना की। उन्होंने महाविद्यालय में शैक्षणिक माहौल को बेहतर बनाया। विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए।
उनके नेतृत्व में कॉलेज की शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार हुआ। समारोह में महाविद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने भी प्राचार्य के योगदान की सराहना की। उन्होंने प्राचार्य को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।