फिरोजाबाद। टोल प्लाजा गुराऊ पर हुई फायरिंग का पुलिस एवं सर्विलांस टीम ने चार घंटे में अनवारण किया है। फायरिंग करने वाले दो अभियुक्तों को लाईसेंसी पिस्टल सहित गिरफ्तार किया है।
थाना सिरसागंज के अंर्तगत गुराऊ पर बीती रात अजीत सिंह पुत्र माधव सिंह के ऊपर कार सवार दो लोगो ने जान से मारने के लिए पिस्टल से फायरिंग की थी। फायरिंग में राहगीर राहुल चैधरी निवासी मथुरा गोली लगने से घायल हो गया। घटना की रिपोर्ट होने के बाद एसएसपी सौरभ दीक्षित ने अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए दो पुलिस टीमें गठित की।
पुलिस ने वताया कि कार सवार दो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा वादी अजीत सिंह से फालूदा खाने के बाद रूपयों को लेकर हुए विवाद के कारण गाली गलौज करते हुए वादी के ऊपर लांइसेन्सी पिस्टल से जान से मारने की नियत से फायर कर दिया। जिसमें वादी बाल बाल बच गया तथा राह चलते एक व्यक्ति को गोली लग गई।
थाना प्रभारी वैभव कुमार सिंह, सर्विलांस प्रभारी अमित तौमर ने घटना का चार घंटे में अनावरण करते हुए दो अभियुक्तों अनुज पुत्र रामस्वरुप निवासी जसबन्त नगर इटावा, हरिशंकर पुत्र शिवकुमार सिंह नि0 ग्राम बिलासपुर थाना जसबन्त नगर जनपद इटावा को सफेद रंग की कार सहित गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्तों के कब्जे से एक लाइसेंसी पिस्टल, कारतूस मिले है।