फिरोजाबाद: टूंडला व्यापार मंडल के अध्यक्ष बने गौरव, महामंत्री विवेक

-फिरोजाबाद व्यापार मंडल ने टूंडला व्यापार मंडल का किया गठन

फिरोजाबाद: टूंडला व्यापार मंडल के अध्यक्ष बने गौरव, महामंत्री विवेक

फिरोजाबाद। फिरोजाबाद व्यापार मंडल ने संगठन का विस्तार करते हुए टूंडला व्यापार मंडल का गठन कर जिम्मेदारी सौंपी। जिसमें गौरव जैन को अध्यक्ष, विवेक शर्मा को महामंत्री नियुक्त किया है। 

जिलाध्यक्ष रविन्द्रलाल तिवारी, महानगर अध्यक्ष सुनील अग्रवाल ने बताया कि टूंडला व्यापार मंडल को मजबूती प्रदान करने हेतु संगठन का गठन किया गया है। जिसमें दवा व्यवसाई गौरव जैन को टूंडला अध्यक्ष, विवेक शर्मा को महामंत्री बनाया है। उनके द्वारा एक सप्ताह के अंदर अपनी पूरी कार्यकारिणी का गठन किया जायेगा।

साथ ही कहा कि प्रांतीय महामंत्री राजेंद्र गुप्ता के सानिध्य मे 25 नवम्बर को फिरोजाबाद क्लब में होने वाली बैठक में जिले के व्यापारी प्रतिभाग करेंगे। इस दौरान कौशल किशोर उपाध्याय, युवा जिलाध्यक्ष विजय भवानी आदि मौजूद रहे।