फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश पर्यावरण बचाओ जन कल्याण समिति द्वारा गांधी पार्क, भारत माता पार्क और आसफाबाद पर वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान समिति द्वारा लगभग 140 पौधे रोपे गये।
उत्तर प्रदेश पर्यावरण बचाओ जन कल्याण समिति के अध्यक्ष सतीश चंद्र अग्रवाल नेताजी कहा कि समिति द्वारा लगभग 140 पौधे लगाए गए। शहर में हरियाली होगी, तो प्रदूषण भी कम होगा।
उन्होंने जनता से ज्यादा ज्यादा अपने मोहल्ले क्षेत्र में वार्डों में पौधे लगाने की अपील की। साथ ही कहा कि एक पौधा अपने परिवार के नाम से जरूर लगाए। इस दौरान वार्ड नंबर 47 पार्षद नुरुल हुदा लाला राईन गांधी ने पौधारोपण किया।