फिरोजाबाद: उत्तर प्रदेश रत्न सम्मान 2025 से दिल्ली में सम्मानित हुए अश्वनी राजौरिया

फिरोजाबाद। नेशनल यूथ पॉवर एसोसिएशन द्वारा नई दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में आयोजित कार्यक्रम के दौरान देश के विभिन्न राज्यों से पधारें चुनिंदा लोगों को समाजहित के लिए विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रहे लोगों को सम्मानित किया गया। इसी क्रम में गरीब बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए कार्य कर रहे सुहागनगरी के अश्वनी कुमार राजौरिया को शिक्षा के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश रत्न सम्मान-2025 से पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री भारत सरकार कौशल किशोर एवं बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं वर्तमान विधायक दद्दन यादव और उच्च न्यायालय इलाहाबाद के पूर्व न्यायाधीश रविंद्र सिंह द्वारा सम्मानित किया गया।