फिरोजाबाद: वादकारियों की निःशुल्क सेवा करने वाले अधिवक्ता की प्रतिमा का हुआ अनावारण

फिरोजाबाद: वादकारियों की निःशुल्क सेवा करने वाले अधिवक्ता की प्रतिमा का हुआ अनावारण

फिरोजाबाद। गरीब, असहाय, वादकारियों की निशुल्क सेवा करने वाले स्व. तलब सिंह यादव एड. की प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा समारोह हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ने हवन यज्ञ में सम्मिलित होकर उनके बताए रास्ते पर चलने का अनुसरण किया।

गांव धीरपुरा स्थित यदुवंशी गार्डन में अधिवक्ता श्रीयादव की प्रतिमा का अनावरण करते हुए पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राजपाल सिंह यादव ने कहा कि वह हमेशा, निर्धन और गरीबों की सेवा करने में पीछे नहीं रहते थे। वादकारियों की निशुल्क सेवा के साथ उनकी मद्द भी करते थे। परिजना व वक्ताओं ने उनके आदर्शो पर चलने का अनुसरण किया।

इस अवसर पर विनोद यादव, हरी सिंह यादव, मनोज यादव, राजेश यादव, मूलचंद्र कुशवाह, श्याम गुप्ता, नेत्रपाल सिंह, राजेश यादव, आदेश यादव, सुभाष चंद्र गुप्ता, मनोज यादव, श्याम, प्रमोद, केपी सिंह, बाबूराम, उपेंद्र यादव आदि रहे।