फिरोजाबाद: वार्डो में चलेगा विशेष अभियान कल

-महापौर व नगर आयुक्त ने संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर सभी विभागों की समीक्षा

फिरोजाबाद। आगामी त्यौहारों एवं संचारी रोग नियंत्रण अभियान के दृष्टिगत महापौर कामिनी राठौर एवं नगर आयुक्त ऋषिराज ने जीवाराम हॉल में नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग, जलकल विभाग, निर्माण विभाग एवं प्रकाश विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक आहूत की गई। बैठक में नगर आयुक्त ने सभी वार्डों में विशेष साफ-सफाई, शुद्ध पेयजलापूर्ति व अन्य मूलभूत सुविधाओं को सुनिश्चित करायें जाने के निर्देश दिए।

नगर आयुक्त ने कहा कि 11 सितम्बर को प्रातः 8 बजे से नगर निगम द्वारा एक विशेष अभियान ‘‘नगर निगम आपके द्वार’’ वार्डों में चलाया जायेगा। जिसमें नगर निगम के सभी विभागों की टीमें वार्डों का भ्रमण करेंगी। इस भ्रमण कार्यक्रम के दौरान डोर टू डोर जाकर जनसमस्याओं को सुना जायेगा।

साथ ही अधिक से अधिक समस्याओं का मौके पर ही निस्तारित कराये जाने का प्रयास किया जायेगा। बैठक में सहायक नगर आयुक्त निहाल चंद्र के अलावा निगम अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।