फिरोजाबाद: वार्डो में शीघ्र निर्माण कार्य शुरू कराएं जाएंगे-अपर आयुक्त

-नगर निगम के अधिकारियों ने व्यापार मंडल के पदाधिकारियों से की वार्ता

फिरोजाबाद: वार्डो में शीघ्र निर्माण कार्य शुरू कराएं जाएंगे-अपर आयुक्त

फिरोजाबाद। फिरोजाबाद उद्योग व्यापार मंडल का प्रतिनिधि मंडल नगर निगम के अपर आयुक्त से मिला और पूर्व में दिये गये 11 सूत्रीय मांग पत्र के संबंध में व्यापारियों ने निगम के अधिकारियों से वार्ता हुई। वार्डो में निर्माण कार्य शीघ्र कराने का आश्वासन दिया। 

महानगर अध्यक्ष अंबेश शर्मा के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल अपर नगर आय अब्बास नकवी, सहायक आयुक्त निहालचंद से मिला और नगर आयुक्त को पूर्व में दिये गये ज्ञापन पर चर्चा की। व्यापारियों ने कहा कि नगर के कई ऐसे वार्ड जहॉ की सड़के उबर खाबड़ पड़ी हुई। लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अधिकारियों से वार्ड नं 44 हेली कंपाउंड लेबर कॉलोनी गलियों का निर्माण नहीं किया गया है।

वार्ड  49 में 25 लाख रुपयो की पाइपलाइन का घोटाला किया गया है, पाइपलाइन हनुमान रोड पर फटी थी, डालने का कार्य वार्ड नर 23 चौकी गेट पर किया जायें आदि मांगे रही। इस दौरान प्रांतीय उपाध्यक्ष अलंकार चौधरी, विकास लहरी, रामगोपाल बजाज, नरेश पंजाबी, सौरभ अग्रवाल, विकास जैन, रमाशंकर दादा, स्वतंत्र गुप्ता, आकृति सहयोगी अनिल गुप्ता अमीना, दुष्यंत यादव, ताराचंद राठौर, श्यामवीर सिंह, हर्षवर्धन आदि मौजूद रहे।