फिरोजाबाद। जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष संदीप तिवारी के कार्यालय पर एक शोकसभा आयोजित की गई। जिसमें जसराना के नगला अमर सिंह निवासी वरिष्ठ कांग्रेसी एवं कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय प्रशिक्षक रहे निहाल सिंह यादव के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष यश दुबे द्वारा उनके पार्थिव शरीर पर कांग्रेस पार्टी का झंडा पहनाकर सलामी दी। संदीप तिवारी ने कहा कि आज जनपद में कांग्रेस पार्टी ने अपने एक बहादुर सिपाही को खो दिया है। इस दुख की घड़ी में हम सभी कांग्रेसजन उनके परिजनों को धैर्य धारण करने की ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं।
शोक सभा में विजेंद्रनाथ वर्मा, चंद्रकांत यादव, मुकेश गॉड, क्षेत्रपाल सिंह यादव, मनोज भटेले, रामशंकर राजौरिया, धीरेंद्र सिंह जुरैल, विजय चतुर्वेदी, ध्रुव यादव, विजय शर्मा, दाऊद खान, शमीम कुरैशी आदि मौजूद रहे।