फिरोजाबाद। रत्नत्रय दिगम्बर जैन मंदिर नसिया में चातुर्मास कर रहे मुनि अमित सागर महाराज ससंघ के वर्षायोग का कलश स्थापना महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। जिसमें जैन बंधुओं ने शामिल होकर धर्मलाभ प्राप्त किया।
बुधवार को प्रातः मंदिर में नित्य नियम अभिषेक, शांतिधारा एवं पूजन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत मुकेश जैन, जयंत जैन ने ध्वजारोहण, श्रीजी के चित्र का अनावरण राजेश जैन तथा दीप प्रवज्वलन प्रमोद जैन ने किया। दिशा जैन ने मंगलाचरण प्रस्तुति दी। कवियों ने काव्य पाठ किया। वर्षायोग समिति ने मुख्य अतिथि, बाहर से आए सभी गुरु भक्तों का माला तथा पीट दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। मुनि एकत्व सागर महाराज ने धर्मसभा में कहा कि सभी के जीवन में धर्म की विशेषता का महत्व है।
मुनि अमित सागर ने वर्षायोग में की जाने वाली धार्मिक क्रियाओं का महत्व बताया। मुनि श्री का पाद प्रक्षालन, शास्त्र भेंट अशोक जैन ने किया। प्रथम मंगल कलश बोली द्वारा अशोक जैन, शशि जैन, दूसरा कलश विनोद जैन, तीसरा कलश सुशील जैन, चैथा कलश अनिल जैन, पांचवां कलश प्रवीण जैन, शीतल जैन को मिला। इस अवसर पर वर्षायोग समिति के अध्यक्ष अशोक जैन, अनुज जैन तुलसी बिहार, मीडिया प्रभारी अजय जैन बजाज, राज जैन, शोभित जैन, राज जैन,राहुल जैन इशौली, मनीष जैन, राखी जैन, रजनी जैन, सुनील जैन आदि लोग मौजूद रहे।