फिरोजाबाद: वर्तमान समय में संस्कृत विषय की प्रासंगिकता पर एक दिवसीय व्याख्यान का हुआ आयोजन

फिरोजाबाद। महात्मा गांधी बालिका विद्यालय पी.जी. कॉलेज में भारतीय भाषा, संस्कृतित एवं कला’ प्रकोष्ठ के अंतर्गत वर्तमान समय में संस्कृत विषय की प्रासंगिकता पर एक दिवसीय व्याख्यान का आयोजन किया गया। 

कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. प्रियदर्शिनी उपाध्याय और मुख्य अतिथि डॉ. तुलसी देवी द्वारा मां सरस्वती के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। संस्कृत भाषा की परम विदुषी डॉ तुलसी देवी ने छात्राओं को संस्कृत भाषा के महत्व के बारे में बताते हुए कहा की सभी को कम से कम 5 भाषाओं का ज्ञान तो होना ही चाहिए, क्योंकि हम भाषाओं के माध्यम से ही अपनी प्राचीन संस्कृति और कलाओं से परिचित होते हैं।

उन्होंने श्रावणी पूर्णिमा को ही संस्कृत दिवस मनाने के कारण को भी विस्तार से बताया। अपने व्याख्यान में उन्होंने संस्कृत में अपार ज्ञान एवं इसमें निहित रोजगार की संभावनाओं के विषय में विस्तार से चर्चा की। संगीत विभाग की असि. प्रो. डॉ निष्ठा शर्मा ने भी छात्राओं को संस्कृत भाषा और भारतीय संस्कृति पर विस्तार से बताया।

कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहीं महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. प्रियदर्शिनी उपाध्याय ने संस्कृत भाषा की वैज्ञानिकता पर चर्चा करते हुए छात्राओं को उद्बोधित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन कार्यक्रम की संयोजिका डॉ अनिता चैरसिया, धन्यवाद ज्ञापन हिंदी विभाग के असि. प्रो. डॉ दीपा कनौजिया ने किया। इस अवसर पर  प्रज्ञा केसरवानी, डॉ चर्चा, प्रीति सिंह पटेल का सहयोग सराहनीय रहा।