फिरोजाबाद: विद्यार्थी परिषद का अभ्यास वर्ग में मैनपुरी में सम्पन्न

-फिरोजाबाद के डॉ नितिन मिश्रा बने विभाग सह प्रमुख, आकाश राठौड़ को पुनः मिली विभाग संगठन मंत्री की जिम्मेदारी

फिरोजाबाद। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ब्रज प्रांत का चार दिवसीय अभ्यास वर्ग 28 जून से 1 जुलाई तक मैनपुरी में आयोजित किया गया। 

अभ्यास वर्ग का शुभारंभ अभाविप के क्षेत्रीय संगठन मंत्री मनोज नीखरा, प्रांत संगठन मंत्री अंशुल श्रीवास्तव, प्रांत उपाध्यक्ष डॉ तेजवंत तथा प्रांत मंत्री अंकित पटेल द्वारा संयुक्त रूप से सरस्वती माँ एवं विवेकानंद के चित्रपट के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। वर्ग का समापन मंगलवार को हुआ।

अभ्यास वर्ग के उद्धघाटन सत्र में प्रांत उपाध्यक्ष डॉ तेजवंत ने कार्यकताओं के समक्ष अभाविप की भूमिका रखी। उन्होंने बताया कि राष्ट्र के पुनर्निर्माण व भारत को पुनः विश्व गुरु बनाने के लिए 1949 में अभाविप की स्थापना हुई थी। द्वितीय सत्र में अभाविप के राज्य वि.वि. प्रमुख अश्विनी ठाकुर ने विद्यार्थी परिषद की विकास एवं इतिहास पर प्रकाश डाला। 

वर्ग के दूसरे दिन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय प्रचारक महेंद्र शर्मा ने संघ शताब्दी वर्ष के विषय पर प्रकाश डालते हुए पंच परिवर्तन कुटुंब प्रबोधन, सामाजिक समरसता, स्व का बोध, नागरिक कर्तव्य और पर्यावरण का संदेश समाज में देने को प्रेरित किया। विविध सत्रों में कार्यकताओं को विद्यार्थी परिषद की सैद्धांति भूमिका, कार्य पद्धति, सदस्यता एवं इकाई गठन और कार्यकर्ता व्यवहार के बारे में प्रशिक्षित किया गया।

तीसरे दिन वर्ग में कार्यकताओं को आंदोलन करना, निधि समर्पण, सोशल मीडिया, नारा लेखन आदि का प्रशिक्षण दिया गया। वर्ग के अंतिम दिन मंगलवार को राष्ट्रीय कार्यकारिणी के विशेष आमंत्रित सदस्य डॉ भूपेंद्र सिंह ने परिषद की आचार पद्धति एवं परंपरा एवं प्रांत मंत्री अंकित पटेल द्वारा परिसर कार्य पर प्रकाश डाला। समापन समारोह में प्रांत अध्यक्ष डॉ सौरभ सेंगर द्वारा नवीन दायित्वों की घोषणा की गई।

जिसमें फिरोजाबाद से आकाश राठौड़ को पुनः विभाग संगठन मंत्री, डॉ नितिन मिश्रा को पुनः विभाग सह प्रमुख, महिमा अग्रवाल को विभाग छात्रा प्रमुख, अनिल सागर को जिला प्रमुख, राहुल बघेल को जिला संयोजक का दायित्व सौंपा गया। वर्ग में लगभग 250 कार्यकताओं ने प्रतिभाग किया।

वर्ग में राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री देव दत्त जोशी व एस बालकृष्ण, क्षेत्रीय सह संगठन मंत्री विपिन गुप्ता, राष्ट्रीय सह सोशल मीडिया सयोंजक, तृप्ति सैनी, प्रांत सह सोशल मीडिया संयोजक राज पलिया, महिमा अग्रवाल, बालकृष्ण, अमन जैन, अर्जुन बघेल, कृष्णा गुप्ता, दीक्षा, तान्या जैन, किरण, रश्मिे उपस्थित रहे।