फिरोजाबाद: विजेता, उपविजेता टीमों को जनप्रतिनिधियों ने प्रदान की ट्राफी

-स्व. मनोज कुमार अग्रवाल की स्मृति में टी-10 क्रिकेट टूर्नामेंट पुरस्कार वितरण समारोह

फिरोजाबाद: विजेता, उपविजेता टीमों को जनप्रतिनिधियों ने प्रदान की ट्राफी

फिरोजाबाद। स्व. मनोज कुमार अग्रवाल की स्मृति में आयोजित टी-10 क्रिकेट टूर्नामेंट का पुरस्कार वितरण समारोह लिटिल इंटरनेशनल स्कूल में हुआ। जिसमें जनप्रतिनिधियों ने विजेता, उपविजेता टीम के कप्तानों को विनर, रनर ट्राफी प्रदान की। 

फिरोजाबाद स्पोर्ट्स सोसाइटी द्वारा आयोजित टूर्नामेंट के पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि सदर विधायक मनीष असीजा, महापौर कामिनी राठौर ने स्व. मनोज कुमार अग्रवाल स्मृति में विजेता ट्रॉफी एवं 21000 रू. लिटिल इंटरनेशनल टीम के कप्तान सुमित यादव को प्रदान की। उपविजेता ट्राफी, 11000 रू. किशोर अग्रवाल बंटी ने कैला देवी एकादश के कप्तान को प्रदान की।

मैन ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार एफ. एच मेडिकल कॉलेज टूंडला के वाइस चेयरमैन डॉ रेहान फारूक ने जीशान को प्रदान की। सर्वश्रेष्ठ बोलर का पुरस्कार के ऑर्किड ग्रुप डायरेक्टर प्रदीप मित्तल पम्मी ने वकास अहमद, बेस्ट बल्लेबाज का पुरस्कार पूजा साबून के डायरेक्टर राजीव अग्रवाल ने केला देवी एकादश के संकल्प यादव का प्रदान किया। इस दौरान अनुराग मित्तल, अंशुमन गुप्ता, चिरागुद्दीन, सरस वर्मा, तरुण उपाध्याय, सुनील शर्मा, सत्यवीर गुप्ता, हेमंत अग्रवाल, असलम भोला आदि मौजूद रहे।