फिरोजाबाद। फिरोजाबाद व्यापार मंडल (संघर्ष मोर्चा) द्वारा होटज तुलसी पैलेस, रानी वाला कम्पाउंड, में एक भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें व्यापारियों ने जिलाध्यक्ष पं. रविंद्र लाल तिवारी और महानगर अध्यक्ष सुनील अग्रवाल का सम्मान किया।
कार्यक्रम का संचालन कर रहे महानगर अध्यक्ष (संघर्ष मोर्चा) शुभम राजपूत ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं का समाधान हमारी पहली प्राथमिकता है। संघर्ष मोर्चा सदैव व्यापारी हितों की रक्षा, व्यापारिक माहौल के सुधार और शहर के आर्थिक विकास के लिए अग्रसर रहेगा। इस मौके पर संघर्ष मोर्चा एवं व्यापार मंडल टीम का गठन किया गया।
जिसमें शुभम राजपूत अध्यक्ष, सृजन्यान कुरैशी चेयरमेन, दीपक गुप्ता महामंत्री, धर्मेंद्र चैरे महामंत्री, शिवम गुप्ता कोषाध्यक्ष, शाहरुख सिद्दीकी, फैजुल कुरैशी, राजेश सिंह, मो. शादाब, पीयूष गुप्ता को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, ईशान दत्त बंसल, नूर नबी सिद्दीकी, अभिषेक गुप्ता, जतिन गुप्ता, विनय कुमार जैन को उपाध्यक्ष, रवि शाह, कन्हैया गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, राजीव यादव, राहुल वर्मा,.किशन झा, राजीव वर्मा, साजन गुप्ता, रौनक जैन, शहनोज सिद्दीकी, मनीष अग्रवाल को संगठन मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी है। पवन जैन, संदीप जैन, केशव वर्मा, जाकिर भाई को सदस्य बनाया है।