फिरोजाबाद। जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक मे सर्व सम्मति से सुरेंद्र कुमार शर्मा को व्यापार प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूलमालाओं से लादकर स्वागत किया।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की अनुमति से कांग्रेस कमेटी का विस्तार करते हुए व्यापार प्रकोष्ठ का गठन किया है। जिलाध्यक्ष की कमान सुरेंद्र कुमार शर्मा को सौंपी गई है।
साथ ही कार्यकारिणी गठित करने के निर्देश दिए। इस दौरान राजवीर सिंह यादव, अजय शर्मा, नसीर अहमद, अजय यादव, संजय यादव, जितेंद्र तिवारी, धर्मेन्द्र यादव, महानगर अध्यक्ष सफात खान राजू आदि मौजूद रहे।