फिरोजाबाद: व्यापारी मजदूर किसान जागृति सेवा समिति 21 जोड़ो का कराया विवाह

फिरोजाबाद: व्यापारी मजदूर किसान जागृति सेवा समिति 21 जोड़ो का कराया विवाह

फिरोजाबाद। देवोत्थान एकादशी के अवसर पर व्यापारी मजदूर किसान जागृति सेवा समिति ने बलवंत सेवा सदन ग्राम जमालपुर मटसेना में सामूहिक विवाह समोराह का आयोजन किया गया। जिसमें समिति द्वारा 21 जोड़ों का विवाह कराया। सामूहिक विवाह समारोह में वर-वधुओं ने अग्नि के समक्ष सात फेर लेकर जीवनभर साथ निभाने का वादा किया। कार्यक्रम में अध्यक्ष मुन्नालाल गोला, शिकोहाबाद विधायक डॉ मुकेश वर्मा, प्रांतीय उपाध्यक्ष अलकर चौधरी, महानगर अध्यक्ष अंबेश शर्मा, योगेंद्र यादव बाबा, रमाशंकर दादा, दुष्यंत यादव, भानु उपाध्याय आदि मौजूद रहे।