फिरोजाबाद: व्यापारियों का सम्मेलन फिरोजाबाद क्लब में कल

-नया स्थान न मिलने तक मंगलबाजार यथा स्थान पर रहें

फिरोजाबाद: व्यापारियों का सम्मेलन फिरोजाबाद क्लब में कल

फिरोजाबाद। फिरोजाबाद व्यापार मंडल द्वारा प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशन में कार्यक्रम का आयोजन 25 नवम्बर को प्रात 10 बजे से फिरोजाबाद क्लब में होगा। जिसमें प्रदेश स्तरीय शिरक्त करेंगे। 

व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष रवींद्र लाल तिवारी, महानगर अध्यक्ष सुनील अग्रवाल ने बताया कि व्यापारियों की समस्याओं के निराकरण के लिए हमारी कमेटी हमेशा तत्पर्य रहती है। इसी संबंध में 25 नवम्बर को प्रात दस बजे से कार्यक्रम फिरोजाबाद क्लब में होगा। जिसमें प्रदेश महामंत्री राजेंद्र गुप्ता संगठन के पदाधिकारियों के साथ 31 बिंदुओ पर चर्चा करेंगे।

उन्होंने कहा कि मंगलबाजार को लेकर विभिन्न संगठनों द्वारा किये जा रहे समर्थन और विरोध में व्यापार मंडल शामिल नहीं होगा। मंगलबाजार के लिए नया स्थान न मिलने तक यथा स्थान पर बाजार लगेगा। वार्ता के दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश उपाध्याय, तहसील अध्यक्ष देशदीपक यादव, अर्जश उपाध्याय, नवीन उपाध्याय, रामबाबू झा, नीटू शर्मा, भरत तिवारी आदि मौजूद रहे।