फिरोजाबाद: व्यापारियों को भामाशाह रतन से सम्मानित किया जायेगा 14 दिसम्बर को

-नगर के पॉलीवाल हॉल में व्यापारी सम्मेलन का होगा आयोजन

फिरोजाबाद: व्यापारियों को भामाशाह रतन से सम्मानित किया जायेगा 14 दिसम्बर को

फिरोजाबाद। फिरोजाबाद उद्योग व्यापार मंडल महानगर द्वारा व्यापारियों का विशाल सम्मेलन 14 दिसंबर को नगर के पॉलीवाल हॉल में आयोजित किया जायेगा। जिसमें नगर के व्यापारियों को भामाशाह रतन से सम्मानित किया जाएगा।

महानगर कार्यालय विनायक कंपलेक्स पर आयोजित बैठक में महानगर अध्यक्ष अंबेश शर्मा ने कहा कि व्यापारी सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री, स्थानीय विधायकों एवं महापौर को आमंत्रित किया जायेगा। जिसका कार्यक्रम संयोजक स्वतंत्र गुप्ता, सहसंयोजक दुष्यंत यादव को बनाया गया है। प्रांतीय उपाध्यक्ष अलंकार चौधरी ने कहा कि विशाल सम्मेलन में स्थानीय व्यापारियों को व्यापारी रत्न एवं भामाशाह रतन से सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है।

बैठक में रमाशंकर दादा, स्वतंत्र गुप्ता, नरेश पंजाबी, अनिल गुप्ता अमीना, आकृति सहयोगी, सुभाष यादव, जितेंद्र जैन, लकी वर्मा, रेनू कुशवाह, राकेश शर्मा, विकास लहरी, बबीता शर्मा, ध्रुव शर्मा, संजय मूलचंद राठौर, दिलीप दीक्षित, सत्येंद्र राठौर सहित दर्जनों व्यापारी मौजूद रहे।