फिरोजाबाद: व्यापारियों ने हर्षोल्लास के साथ मनाई होली

-एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर दी बधाई

फिरोजाबाद: व्यापारियों ने हर्षोल्लास के साथ मनाई होली

फिरोजाबाद। फिरोजाबाद उद्योग व्यापार मंडल महानगर की मासिक बैठक में होली का त्यौहार हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। साथ ही प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। इस दौरान व्यापारियों ने एक-दूसरे के अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाऐं दी। 

कार्यालय विनायक कंपलेक्स पर हुई बैठक में महानगर अध्यक्ष अंबेश शर्मा ने कहा  कि होली का त्योहार चार मार्च को मनाया जायेगा। जिन्हें होली नहीं खेलनी है, वह अपने घर पर रहे। सुरक्षा व्यवस्था में व्यापार मंडल जिला प्रशासन का पूर्ण सहयोग करेंगा। उन्होंने कहा कि मिश्रित आबादी में पुलिस फोर्स तैनात किया जाए। नगर निगम द्वारा होली वाले दिन तीन बार पानी सप्लाई की जाए।

इस दौरान सभी व्यापारियों ने एक दूसरे के गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाऐं दी। बैठक में हरिशंकर राठौर, रमाशंकर दादा, सुशील जाट, मुन्नालाल गोला, आकृति सहयोगी, रजनीश शर्मा, सुबोध बघेल, अजीत लहरी, पारुल गुप्ता, बबीता शर्मा, रेणु कुशवाहा, लकी वर्मा, श्यामवीर यादव, हर्ष वर्धन सहित दर्जनों व्यापारी मौजूद रहे।