फिरोजाबाद: व्यापारियों ने किया मीठे शरबत का वितरण

Gaurav Jha प्रकाशितकर्ता: Gaurav Jha
,
फिरोजाबाद: व्यापारियों ने किया मीठे शरबत का वितरण
फिरोजाबाद: व्यापारियों ने किया मीठे शरबत का वितरण (फाइल फोटो)

फिरोजाबाद। फिरोजाबाद उद्योग व्यापार मंडल पंजी महानगर द्वारा एकादशी के पावन पर्व पर पीडी जैन इंटर कॉलेज के सामने ठंडा मीठे शरबत का वितरण महानगर अध्यक्ष अंबेश शर्मा की अध्यक्षता में किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ लकी वर्मा द्वारा राहगीरों को मीठा शरबत वितरण कर किया गया। साथ ही निर्जला एकादशी का महत्व व्यापारियों को बताया। कार्यक्रम का संचालन रामबाबू झा महानगर महामंत्री ने किया।

कार्यक्रम में परशुराम लालवानी, अजीत लहरी, विकास लहरी, रमाशंकर दादा, अर्जेश उपाध्याय, सुशील जाट, नीरज लहरी, विकास जैन, विवेक कौशल, भानु उपाध्याय, पारुल गुप्ता, अनिल शर्मा, संतोष राठौर, विष्णु झा, प्रवीण शर्मा आदि व्यापारी मौजूद रहे।