फिरोजाबाद। जनपद में चलाएं जा रहे यातायात माह में पुलिस एवं यातायात टीम ने स्कूल-कॉलेजों के छात्र-छात्राओं को जागरूक कर आमजनता को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए पालन करने की अपील की।
जागरूकता अभियान में मानव दयाल पब्लिक स्कूल, गौरीशंकर इंटर कॉलेज द्वारिकापुरी में अभियान चलाया। जिसमें पैंपलेट, बैनर, नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बच्चों को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए जागरूक किया। साथ यातायात नियमों के पालन करने की शपथ दिलाई।
यातायात प्रभारी महेश सिंह ने बच्चों का बताया कि वह अपने अभिभावकों से हेलमेट लगाकर दो पहिया वाहन चलाने के लिए जागरूक करें, और यातायात नियमों का पालन करे। यातायात टीम ने वाहन चालकों के खिलाफ चलाएं गए अभियान में 840 वाहनों के चालन कर आठ वाहन सीज किये है। चार पहिया वाहनों पर लगी काली फिल्मों को हटवाया है।

