-छह दिन पूर्व महिलाओं ने बैंग से चुराएं थे एक लाख रू.
फिरोजाबाद। ट्रेनों और बसों में यात्रियों की जेब काटने वाली अंर्त राज्यीय गिरोह की सात महिलाओं को पुलिस एवं सर्विलासं टीम ने गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे 60500 रू. नगद बरामद हुए। सातों महिलाऐं मध्य प्रदेश की रहने वाली है। पुलिस अन्य साथियों की तलाश कर रही है।
एसएसपी सौरभ दीक्षित के निर्देशन में चलाएं जा रहे अभियान में सीओ सिटी प्रवीन कुमार तिवारी के नेतृत्व में थाना उत्तर प्रभारी संजुल पांडे, सर्विलांस प्रभारी प्रेमशंकर पांडे पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे, तभी मुखबिर ने सूचना दी कि ट्रेनों और बसों में जेब काटने वाली महिलाओं का गिरोह एकत्रिज है।
पुलिस टीम ने छापामारकर गिराहे की सात सदस्याओं सुनीता पत्नी ओमप्रकाश, रामबाई पत्नी हरगोविंद सिसौदिया, राधिका पुत्री प्रहलाद, रोमा पत्नी वीरेंद्र, सोनम पत्नी रोहित, दुर्गा पुत्री कप्तान सिंह, कविता पत्नी सुदामा निवासीगण गांव कढिया थाना वोडा जिला राजगढ़ मध्यप्रदेश है।
एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद ने बताया कि महिलाओं के गिरोह ने 14 नवम्बर को स्टेंट बैंक से रूपए निकालकर घर जा रहे एक व्यक्ति के बैग से एक लाख रू. चोरी किये थे। जिसकी रिपोर्ट थाना उत्तर में दर्ज कराई गई थी। गिरफ्तार महिलाओं के कब्जे से एक लाख में बचे 60500 रू. नगद बरामद कर लिए है। जो महिलाओं ने आपस में बांट लिये थे। गिरफ्तार महिलाओं के ऊपर कई मुकदमें न्यायालय में विचाराधीन है।

