फिरोजाबाद: योग हमारे शरीर मन, बुद्धि और आत्मा के विकास के साथ ही आत्मा को परमात्मा से मिलाने का माध्यम-सदर विधायक

-अटल पार्क सहित भाजपा के नौ मंडलों में एक साथ 1700 से ज्यादा लोगों ने किया योगाभ्यास

फिरोजाबाद। भाजपा महानगर अध्यक्ष डॉ सतीश दिवाकर एवं कार्यक्रम संयोजक दीपक गुप्ता कालू के नेतृत्व में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस अटल पार्क सहित महानगर के नौ मंडलों में मनाया गया। जिसमें सैकड़ो की संख्या में लोगों ने योगाभ्यास किया। 9 मंडलों में 1700 से ज्यादा लोगों ने योग कार्यक्रम में शामिल होकर योग किया। 

अटल पार्क में आयोजित योग कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सदर विधायक मनीष असीजा ने कहा कि योग एक शारीरिक क्रिया मात्र नहीं है, योग हमारे शरीर मन बुद्धि और आत्मा के विकास के साथ ही आत्मा को परमात्मा से मिलाने का माध्यम है। जो व्यक्ति नियमित योग अभ्यास करता है, वह हमेशा तंदुरुस्त रहता है। 


पूर्वी मंडल के उदल सिंह महाविद्यालय में महापौर कामिनी राठौर ने कहा कि हमको केवल एक दिन नहीं बल्कि हर रोज योग करना चाहिएं। भारत की सांस्कृतिक धरोहर योग संतुलन एकाग्रता व शारीरिक सुदृढ़ता का मार्ग प्रशस्त करता है। महानगर अध्यक्ष डॉ सतीश दिवाकर ने कहा कि इस बार की योग की थीम एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग है। योग स्वस्थ शरीर और संतुलित मन का आधार है, यह एक ऐसा मार्ग है जो जीवन में अनुशासन शांति एवं ऊर्जा का संचार करता है।

कार्यक्रम संयोजक दीपक गुप्ता कालू ने कहा की योग न केवल हमें अनुशासन और संतुलन सिखाता है, बल्कि जीवन को भी दिशा देता है। यह हमारी आध्यात्मिक विरासत और मानवता को भारत का संदेश है, जो संपूर्ण विश्व को जोड़ता है। योग कार्यक्रम उत्तर मंडल में केशव फौजी, दक्षिण मंडल में राकेश शंखवार, मध्य मंडल गोपीनाथ स्कूल में कन्हैयालाल गुप्ता, शिकोहाबाद आवास विकास कॉलोनी में चेयरमैन प्रतिनिधि राजीव गुप्ता, मटसेना मंडल में डॉ एसपी लहरी, दबरई मंडल में विवेक अग्रवाल, मक्खनपुर मंडल में अरविंद पचैरी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।


कार्यक्रम में राधेश्याम यादव, आनंद अग्रवाल, शिव मोहन श्रुति, डॉ लक्ष्मी नारायण यादव, शैलेंद्र गुप्ता शालू, आकाश गुप्ता, योगेंद्र बाबा, उदय ठाकुर, डॉ मधुरिमा गुप्ता, केके गांधी, राखी गुप्ता, राजेंद्र बोहरे, डाॅ अमित गुप्ता, पार्षद नरेश शर्मा नीटू, सुनील मिश्रा, शिवम दीक्षित, नमन बंसल, योगाचार्य वीरेश कुमार यादव आदि मौजूद रहे।

वहीं अटल पार्क में पंडित दीनदयाल उपाध्याय योग फाउंडेशन एवं आयुष विभाग के संयुक्त तत्वाधान में निरंतर चल रहे निःशुल्क योग प्रशिक्षण शिविर में शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक मनीष असीजा रहे। इस अवसर पर हेल्थ बैलेंस सेंटर जौधरी के योग शिक्षक धर्मेंद्र वर्मा ने शासन एवं आयुष विभाग की गाइडलाइन के आधार पर योगासन एवं प्राणायाम की सभी क्रियाएं संपन्न कराई।


कार्यक्रम संयोजक आयुष विभाग के डॉक्टर शादाब हुसैन एवं संचालन प्रधानाचार्य भगवानदास शंखवार ने किया। इस अवसर पर रणवीर सिंह यादव, अवधेश राठौर, शेर सिंह, मानिकचंद यादव, हेमलता कुशवाहा, शशि प्रभा यादव, गरिमा शंखवार, दीक्षा शंखवार, अंशु गुप्ता, कंचन गुप्ता आदि मौजूद रहे।