फिरोजाबाद। फुलौरा दौज पर सामाजिक संगठनों द्वारा सर्व धर्म सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ो जोड़ो ने अग्नि के समक्ष सात फेरे लेकर जीवनभर साथ निभाने का वादा किया। भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर लोक कल्याण समिति द्वारा शुभमंगलम गार्डन में दस जोड़ो का विवाह कराया गया। जिसमें समिति अध्यक्ष रोहित दयाल, नंद कुमार बंटी, रघुराज सिंह सविता, सतीश कुशवाह बाबा, रमेंश चंद्र वर्मा, अरविंद माघव, धीरज सविता, भारत सिंह, सतेंद्र जैन सौली, मीना राजपूत, लटूरी सिंह, डॉ प्रमोद यादव आदि मौजूद रहे।
फिरोजाबाद: कर्पूरी ठाकुर लोक कल्याण समिति ने दस कन्याओं के हाथ किये पीले

