फिरोजाबाद। सपा कार्यालय पर आरक्षण दिवस एवं संविधान स्तम्भ स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन, सांसद अक्षय यादव रहे।
सपा कार्यालय पर राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन ने कहा कि मनु महाराज का संविधान इस देश में नहीं चलेगा। संविधान बाबा साहब भीमराव आंबेडकर का ही चलेगा। हम जब भी किसी कार्यकर्ता या किसी पीड़ित की मद्द करने जाते है, तो सरकार हमें वहाॅ पर जाने नहीं देती है। क्या यह संविधान का अपमान नहीं है।
सांसद अक्षय यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बूथ बचाना है, संविधान जिताना है। बूथ बचाना है संविधान जिताना है। साथ ही कहा कि हम सदन में चर्चा करनें को तैयार है, लेकिन सरकार का रवैय ठीक नहीं है। कार्यक्रम का संचालन जिलाध्यक्ष शिवराज सिंह यादव ने किया।
इस दौरान विधायक मुकेश वर्मा, विधायक सचिन यादव, पूर्व एमएलसी डाॅ दिलीप यादव, रमेश चंद्र चंचल, अजीम भाई, रामवीर सिंह यादव, डाॅ विजय आर्या, रामप्रकाश यादव, हरीशंकर यादव, सत्येंद्र जैन सौली, वीरी सिंह प्रधान, महाराज सिंह धनगर, हेमंत प्रताप सिंह, सुमन देवी सविता, रघुराज सविता, मोहित राठौर, शिवप्रताप यादव, दुर्गपाल यादव, नौरंग यादव, दीपू यादव, राजू यादव, मुकेश यादव, विनोद गौतम, आदर्श यादव धन्न, देव राजपूम, पंकज बघेल, कमलेश यादव, प्रवक्ता नीरज यादव आदि मौजूद रहे।