फिरोजाबाद। राष्ट्र सेविका समिति चंद्रनगर महानगर द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर गौशाला से पथ संचलन निकाला गया। जिसमें सैकड़ो महिलाऐं एवं बालिकाऐं हाथो ंमें दंड लेकर चल रही थी। पथ संचलन का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।
स्वामी बच्चू बाबा सरस्वती विद्या मंदिर जलेसर रोड पर राष्ट्र सेविका समिति का प्रबोध व प्रवेश शिक्षा वर्ष चल रहा है। जिसमें बेटियों को सेल्फ डिफेंस का प्रशिक्षण देने के साथ ही संस्कारित किया जा रहा है। कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से बहन बेटियां ने प्रतिभाग किया। इसी के अंतर्गत गुरूवार को हे नारी शक्ति देश की जाग, अब भी जाग, ऐसा भाव मन में रखते हुए राष्ट्र सेविका समिति महानगर द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर गौशाला से पथ संचलन निकाला गया। पथ संचलन में सैकड़ो की संख्या में छात्राऐं एवं महिलाऐं हाथों में दंड लेकर चल रही थी।
नगर वासियों ने भारत माता की जय के नारे लगाते हुए सेविकाओं पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। पथ संचलन गौशाला से प्रारम्भ हुआ, जो कि सेंट्रल चैराह, गंज बाजार, पुराना डाकखाना, शिवाजी मार्ग, आर्यनगर होते हुए गौशाला में पहुंचकर सम्पन्न हुआ। पथ संचलन को नेतृत्व अखिल भारतीय बौद्धिक प्रमुख डॉ. शरद रेणु, ब्रज प्रांत बौद्धिक प्रमुख डॉ मालती मिश्रा, प्रांतीय शारीरिक प्रमुख गरिमा ने किया। इस दौरान रिया, कनिष्क, कंचन, अंजू, रीना, नीताकांत उपाध्याय, विभूति वर्मा, रामलढ़ेती लकी, रंजीत सिंह, गौरव आदि मौजूद रहे।