शिकोहाबाद। नगर पालिका क्षेत्र में ऊंचे पोलों पर बड़ी हाई मास्क लाइटें लगाई जा रही है। कुछ लग गई हैं। इन लाइटों को सही करने के लिए कर्मचारियों को भारी जोखिम उठानी पड़ती है। इस लिए पालिका ने कर्मचारियों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से एक नई मशीन खरीदी है। इस मशीन में कर्मचारी बैठ कर ऊचाई बाली लाइटें सही करेगा और उसकी जान-माल की सुरक्षा भी होगी। यह मशीन सोमवार को पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि द्वारा पूजन के बाद पालिका के सुपुर्द कर दी।
नगर पालिका में विद्युत पोलो पर लगाई गई स्ट्रीट लाइटों के साथ ही पालिका क्षेत्र में आवास विकास परिषद और पर्यटन विभाग द्वारा सड़क के दोनों तरफ और प्रत्येक चैराहों पर हाई मास्क लाइटें लगाई गई हैं। इन लाइटों को सही करने में नगर पालिका के कर्मचारियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। ऊंचाई वाले पोलों पर चढ़ने के लिए हर किसी की हिम्मत नहीं पड़ती थी।
जिससे ज्यादातर खराब लाइटें सही नहीं हो पाती थीं। लेकिन पालिका ने अब इस समस्या का समाधान कर लिया है। पालिका ने एक नई मशीन खरीदी है। जिसमें बैठ कर कर्मचारी ऊंचाई वाले पोलों पर लगी लाइटों को सही कर सकेगा। इससे काम भी जल्दी होगा और किसी कर्मचारी की जान भी जोखिम में नहीं जायेगी।
इस मशीन का सोमवार को पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि ने पालिका कर्मचारियों के सामने पूजन किया और मिष्ठान वितरित किया। इस मशीन के आने से पालिका के विद्युत विभाग के कर्मचारियों में खुशी की लहर है।
इस अवसर पर कार्यालय अधीक्षक ह्रदयराम यादव, नानक चंद्र कश्यप, मोहन लाल अग्रवाल, एफएसआई दिनेश यादव, रामौतार वाल्मीकि सहित बड़ी संख्या में पालिका के कर्मचारी और सामाज के सभ्रांत लोग उपस्थित रहे।