शिकोहाबाद: छात्र अभिनंदन समारोह में किया छात्राओं को सम्मानित

शिकोहाबाद। बीडीएम गर्ल्स डिग्री कॉलेज में शुक्रवार को प्राचार्या प्रो गीता यादवेन्दु के निर्देशन में शुक्रवार को छात्र अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया।

समारोह की मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष एवं बीडीएम गर्ल्स डिग्री कॉलेज की प्रबन्धिका रानी गुप्ता रहीं। कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल छात्राओं की शैक्षिक उपलब्धियों को सराहना था, बल्कि उन्हे शिक्षा के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम का शुभारम्भ मॉ सरस्वती की प्रतिमा पर मार्ल्यापण व दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। संगीत विभाग की छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत के माध्यम से वातावरण को उत्सवमय बना दिया। संगीत नाटक एकेडमी लखनऊ से दस दिवसीय ग्रीष्मकालीन कार्यशाला में प्रतिभाग करने वाली छात्राओं ने अपनी प्रस्तुति से सबको प्रभावित किया।

मुख्य अतिथि ने कहा कि बेटियॉ आज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। शिक्षा उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होने छात्राओं को आत्म निर्भर बनने लक्ष्य निर्धारित करने और निरन्तर प्रयासरत रहने की प्रेरणा दी। प्राचार्या प्रो गीता यादवेन्दु ने छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि शिक्षा केवल परीक्षा में अच्छे अंक लाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जीवन को समझने और दिशा देने की प्रक्रिया है। उपप्राचार्या प्रो शशिप्रभा तोमर ने अपने प्रेरणादायी वचनों से छात्राओं का मार्गदर्शन किया। आईक्यूएसी प्रभारी प्रो सीमारानी जैन ने कविता के माध्यम से छात्राओं का स्वागत व अभिनन्दन किया।

न्होंने बताया कि बीडीएम गर्ल्स डिग्री कॉलेज शिकोहाबाद क्षेत्र में नारी शिक्षा की सशक्त क्रांति का केन्द्र है जहा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ एनएसएस, रेंजर्स खेलकूद, सेमिनार, संगीत कार्यशालाओं जैसी पाठ्य सहगामी क्रियाकलापों द्वारा बेटियों के सम्पूर्ण व्यक्तित्व विकास पर जोर दिया जाता है। जिसके द्वारा छात्राऐं विश्वविद्यालय स्तर, प्रादेशिक व राष्ट्रीय मंचों पर प्रतिभा प्रदर्शन कर शहर का नाम रोशन करती है। राजनीतिविज्ञान विभाग की विभागाध्यक्षा डॉ सीमारानी ने प्रश्नोत्तरी के माध्यम से अपने विचार साझा किये।

कार्यक्रम में समस्त शिक्षकगण डॉ माया गुप्ता, डॉ नम्रता प्रसाद, ब्यूटी सिंह, पल्लवी पाण्डेय, डॉ ममता भारद्वाज, डॉ पिंकी, निधि, सोनिका, डॉ रेनु, संगीता, डॉ आशी, डॉ साधना मिश्रा, विधि गुप्ता, मानसी वर्मा, शक्ति सिंह, सुभाष कश्यप, मुकेश कुमार, स्मृति जादौन, जफर जावेद, शादाब मु खॉन, जहान सिंह, रतन, मुकुल, बेबी की सराहनीय उपस्थिति रही।