शिकोहाबाद। नंगला जवाहर आमरी में श्रीमद भागवत कथा एवं ज्ञान यंज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। कथा के चैथे दिन शुक्रवार को कथा व्यास ने ध्रुव चरित्र की कथा का वर्णन कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
भागवत सप्ताह का आयोजन यज्ञपति सत्येंद्र सिंह व रीना यादव, परीक्षित श्यामवीर सिंह मुन्नी देवी हैं। श्रीमद भागवत कथा 10 जून को श्रीमद भागवत कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हुई। कथा सभी ग्रामीम नगला जवाहर के सहयोग से हो रही है। 18 जून को भागवत कथा का समापन होगा। शुक्रवार को चैथे दिन की कथा में कथा व्यास शिवानी शास्त्री ने ध्रुव चरित्र की कथा सुना कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
शास्त्री ने कहा कि ध्रुव जब बहुत छोटे थे, तब उनकी सौतेली मां ने उन्हें राजा की गोद से नीचे उतार दिया था। जब उन्होंने अपनी मां से पूछा तो उन्होंने कहा कि कोई बात नहीं। लेकिन उन्हें किसी ने बताया कि वह भगवान की पूजा करे तो उसे अच्छा स्थान मिलेगा। वाल्यावस्था में ध्रुव भगवान की खोज में निकल पड़े। और अंत में भगवान को उनके सरल स्वभाव और भक्ति में दृढ़ देख कर उन्हें दर्शन दिए और उन्हें सबसे ऊंचा स्थान दिया।
आज भी ध्रुव नाम का तारा आसमान में दिखाई देता है। आयोजक मंडल में हर विलास,मुकेश कुमार यादव, रविंद्र सिंह गुन्नू, रामदास, पप्पू दादा, गंगा सिंह, पहलवान चंद्र प्रकाश दरोगा, डॉ देवेश यादव, सोपाल सिंह, इंजीनियर सुनील कुमार ने श्रीमद भागत कथा की आरती उतार कर कथा को विश्राम दिया।