शिकोहाबाद: एसआईआर मतदाता सूची को साफ-सुथरी और पारदर्शी बनाये जाने की एक प्रक्रिया है-जयवीर सिंह 

शिकोहाबाद: एसआईआर मतदाता सूची को साफ-सुथरी और पारदर्शी बनाये जाने की एक प्रक्रिया है-जयवीर सिंह 

शिकोहाबाद। मक्खनपुर के गांव अदमपुर में एक कार्यक्रम में शिरक्त करने पहुंचे सांस्कृतिक एवं पर्यटन मंत्री ने एसआईआर पर पूछे गये सवाल का जवाब देते हुए कहा कि एसआईआर मतदाता सूची को साफ-सुथरी और पारदर्शी बनाये जाने की एक प्रक्रिया है। इसके पूर्ण होने पर उन पार्टियों को दिक्कत हो रही है, जो घुसपेठिये अथवा फर्जी मतदाताओं के सहारे वोट प्राप्त करते थे। बिहार चुनाव के बाद विपक्षी पार्टियों में भय व्याप्त हो गया है।

रविवार को सांस्कृतिक एवं पर्यटन मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह ने अदमपुर मक्खनपुर स्थित दिनेश गुप्ता के प्रतिष्ठान (केएंडी) फ्यूल स्टेशन का उदघाटन किया। यह दिनेश गुप्ता का दूसरा पेट्रोल पंप है। इससे पहले उन्होंने एटा रोड पर एक पेट्रोल पंप स्थापित किया था। जिसका उदघाटन पर्यटनमंत्री ने किया। इस अवसर पर मीडिया से रूबरू होते हुए उन्होंने कहा कि जमीयत उलेमा हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरशद मदनी के बयान पर उन्होंने कहा कि अल फलाह विश्वविद्यालय के बारे में पहले जान लेना चाहिए।

एसे लोग जो राष्ट्र विरोधी और राष्ट्र के विरुद्ध कार्य करने वाले लोग राष्ट्र विरोधी कहे जाएंगे। एसे लोगों को ना तो भारत में रहने का अधिकार है। उनको संरक्षण देने वाले लोग भी राष्ट्र द्रोह की श्रेणी में आते हैं। एसे लोगों को देश द्रोह की धाराओं में कार्यवाही की जायेगी। न्याय पालिका पर दोषारोपण करने वाले निश्चित ही संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने का काम कर रहे हैं। इस अवसर पर पूर्व महानगर अध्यक्ष कन्हैयालाल गुप्ता, दिनेश गुप्ता, जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, डा. रामकैलाश यादव, राजीव गुप्ता सहित बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।